श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की अखंड महाराजा अग्रसेन रसोई में बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन किया
कुरुक्षेत्र, 1 जून : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत एवं साया के तत्वावधान में सोमवार को शिवम बंसल एवं अनुज बंसल द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राहगीरों, यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला, विशेष गर्ग, कुलवंत गर्ग, गौरव मित्तल, नवीन बंसल, सचिन मित्तल, सुरेश गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर विशेष गर्ग ने कहा कि समाज सेवा और परोपकार की भावना से किए गए ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग एवं सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने युवाओं से भी समाज हित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। पंचायत प्रधान विशाल सिंगला ने शिवम बंसल एवं अनुज बंसल द्वारा किए गए इस पुण्य कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों ने आयोजनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा समाज सेवा के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
