बैठक में मुख्य अतिथि राहुल राणा जी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक गतिविधियों तथा केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनकी जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है 12 साल विकास के विश्वास के जिला संयोजक सतपाल शर्मा , सह संयोजक अनु माल्यान ललित माटा, राहुल शर्मा को बनाया गया उन्होंने बताया कि मंडलों में भी तीन-तीन की टोली बनाई गई जिसमें एक संयोजक और सहयोजक की नियुक्ति की गई इसमें मुख्य रूप से एक पेड़ मां के नाम का कार्यक्रम 5 जून को 8 जून से 12 जून तक मीडिया संवाद , 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान 12 जून से 20 जून तक जब कल्याण शिविर मोदी सरकार की उपलब्धियां की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और 21 जून को योग दिवस मंडल लेवल पर मनाया जाएगा
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा जी, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड चेयरमैन श्री धर्मवीर मिर्जापुर जी, हरियाणा राज्य सहकारी कृषि ग्रामीण विकास बैंक (HSCARDB) चेयरमैन श्री मास्टर सुभाष कलसाना जी, हरियाणा भूमि सुधार विभाग चेयरमैन श्री गुरनाम सैनी जी, जिला महामंत्री ,सभी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी पार्टी के सभी प्रदेश मोर्चा पदाधिकारीगण, जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री आदि उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *