करनाल, 30 मई। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण 31 मई को अहिल्या बाई होल्कर जयंती पर कई कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
प्राप्त जानकारी अनुसार श्री कल्याण कल सुबह आठ बजे क्षेत्र के गांव सरदरपुर, नौ बजे रसूलपुर कलां, दस बजे बट्ठा कॉलोनी नजदीक पाल चौपाल फुरलक रोड घरौंडा में आयोजित अहिल्या बाई होल्कर जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे सुबह 8.20 पर नगला चौंक से निशुल्क एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाएगें। इसके बाद से पौने ग्यारह बजे घरौंडा में गुरुद्वारा साहिब फाटक के नजदीक रवि पाल के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। तदुपरांत नगर खेड़ा पर 11.30 बजे आयोजित भंडारा कार्यक्रम में भाग लेंगे।
