कुरुक्षेत्र, 29 मई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एक शिक्षिका एवं आठ गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति अवसर पर प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के उत्थान में शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधार होते हैं जो संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा तथा भविष्य में भी सेवानिवृत्त शिक्षिका व कर्मचारियों के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी के सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
कुवि कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल ने भी  सेवानिवृत्त  कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय में दी अपनी सेवा संबंधी विचार व अनुभव साझा किए व इस विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।
सेवानिवृत्त होने वालों में इंस्ट्टियूट आफ इंटिग्रेटिड एंड आनर्स स्टडीज से अंग्रेजी की प्रोफेसर डॉ. अतुल रसिका, निर्माण शाखा से कार्यकारी  अभियंता(एक्सईन) राज पाल सिंह, पुर्न-मूल्यांकन शाखा से सहायक जात्ती राम, रिजल्ट ब्रांच-2 से सहायक पाले राम, मीरा भवन से सहायक सरला अरोड़ा, बायो-टैक्नॉलाजी विभाग से दफ्तरी राजन देवी, ललित कला विभाग से लैब अटैंडेट शिव राज, एकेडमिक ब्रांच से पियन सत्यवान तथा निर्माण शाखा से असिस्टैंट पम्प ड्राइवर खडक सिंह शामिल है।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, प्राचार्या प्रो. रीटा, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, लोक सम्पर्क विभाग की उप-निदेशिका डॉ. जिम्मी शर्मा,  डॉ. गुरचरण सिंह,   उप-कुलसचिव डॉ. पंकज गुप्ता, वित्त अधिकारी कंचन बाला, कुंटिया प्रधान राजवंत कौर, विजय शर्मा, सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिवार के लोग मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *