पानीपत। शहर की विद्यानंद कॉलोनी में गुरुवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जुनैद को मृत घोषित कर दिया। वहीं मेहताब और सईद की हालत गंभीर बनी हुई है।

दोनों का आईसीयू में उपचार चल रहा है। मृतक और घायल आपस में भाई बताए जा रहे हैं। स्वजन के अनुसार तीनों ईद मनाने के बाद रात को पैदल घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से उनका सामना हो गया।

विद्यानंद कालोनी में रहने वाले दोनों पक्षों के बीच पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा था। गुरुवार रात करीब 8:45 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों ओर से कहासुनी और गाली-गलौच हुई।

कुछ ही देर में मामला हिंसक हो गया और लाठी-डंडों के साथ तेजधार हथियार निकल आए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जान से मारने की नीयत से चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में जुनैद, मेहताब और सईद के छाती व पेट में गंभीर चोटें लगीं। तीनों खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तीनों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डाक्टरों ने जुनैद को मृत घोषित कर दिया। वहीं मेहताब और सईद की हालत गंभीर बताई जा रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *