कुरुक्षेत्र, 28 मई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कुरुक्षेत्र डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक एवं सामाजिक संतुलन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज सायंकाल हमीदपुर व्यायामशाला में भी योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह अभियान दो दिनों तक जिले की चार व्यायामशालाओं में सुनरिया, बीर मथाना व्यायाम शाला में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हरियाणा योग आयोग के फेसबुक पेज पर भी किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें।
महानिदेशक आयुष हरियाणा के निर्देशानुसार, हरियाणा योग आयोग के तालमेल से एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कुरुक्षेत्र डॉ. मंजू शर्मा के दिशा-निर्देशन में जिला योग समन्वयक डॉ. जगीर के मार्गदर्शन में आज अरनेचा  व्यायामशाला, कुरुक्षेत्र में योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा द्वारा भगवान धन्वंतरि जी के सामने दीप प्रज्वलित करके किया गया।
हरियाणा योग आयोग के सदस्य डॉ. मुनीश कुकरेजा, जिला योग समन्वयक डॉ. जगीर, जिला आयुर्वेदिक कार्यालय सहायक मनोज कुमार, सरपंच रामलाल, ब्लॉक समिति सदस्य प्रतिनिधि विशाल कुमार, डॉ. धर्मपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ मनजीत एवं योग सहायक दीपक रिमल द्वारा योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। अभ्यास के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, भुजंगासन, शलभासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योग प्रदर्शन में योग सहायक शिवकुमार, पूनम देवी, प्रदीप कुमार, सोनिका ने सहयोग किया, जबकि सहायक के रूप में रामनिवास, प्रदीप कुमार, बलवान सिंह, सुनीता, साहब सिंह एवं पार्ट टाइम देवेंद्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांव के बच्चों एवं अन्य ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम के दौरान सरपंच रामलाल द्वारा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी गणमान्य व्यक्तियों को सम्मान स्वरूप पौधे वितरित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *