अंबाला : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान एडवोकेट रोहित सूद, उपप्रधान आशीष बिश्नोई, सचिव हैरी बाजवा, कोषाध्यक्ष आशीष राणा एवं जॉइंट सचिव किरणदीप कौर से आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एवं काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन शांडिल्य ने मुलाकात कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। वहीं, एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य के अपने कार्यालय आगमन पर रोहित सूद एवं पूरी एग्जीक्यूटिव टीम ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान एडवोकेट वासु शांडिल्य ने हाईकोर्ट में कार्यरत युवा वकीलों को जल्द सीट अलॉट करने की मांग नवनिर्वाचित प्रधान रोहित सूद के समक्ष रखी। जिस पर रोहित सूद ने एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य को आश्वासन दिया कि युवा वकीलों को सीट अलॉट करने के विषय में गंभीरता से कदम उठाए जाएंगे। वहीं, रोहित सूद ने युवा एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य की ऊर्जा एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि काउंसिल ऑफ लॉयर्स के माध्यम से एडवोकेट वासु शांडिल्य समाज कल्याण एवं गरीब लोगों के हित में सराहनीय कार्य कर रहे हैं और आज न्यायिक व्यवस्था को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है।

मुलाकात के दौरान बार प्रधान रोहित सूद, उपप्रधान आशीष बिश्नोई, सचिव हैरी बाजवा एवं कोषाध्यक्ष आशीष राणा के साथ काउंसिल ऑफ लॉयर्स द्वारा सितंबर माह में आयोजित की जाने वाली लॉ कॉन्फ्रेंस को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट के कई न्यायाधीशों के शामिल होंगे। इस अवसर पर एडवोकेट गुरिंदरजीत सिंह, ईशान भारद्वाज, वरुण गुप्ता, करणवीर लल्ल, सुखदीप मान, लक्ष्य गोयल समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *