फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच शहर के अधिकांश हिस्सों में जहां एक ओर लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। वहीं दूसरी ओर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के अधिकारियों की लापरवाही के कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ सड़क पर बह रहा है। जिसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक सेक्टर-70 आगमन सोसायटी के समीप पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। सप्लाई का पानी घरों में जाने की बजाय सड़क पर बह रहा है, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

इससे आस-पास के हिस्सों में पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। लोगों का आरोप है कि इस संबंध में एफएमडीए के एसडीओ और कार्यकारी अभियंता अंकित भारद्वाज को शिकायत की गई है। लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है।

इन हिस्सों में है सबसे अधिक समस्या

शहर में पेयजल सप्लाई की जिम्मेदारी नगर निगम और एफएमडीए की है। गर्मी से पहले अधिकारियों द्वारा नियमित पेयजल सप्लाई को लेकर कई दावे किए जाते हैं।

लेकिन हर बार की तरह इस बार भी अधिकांश हिस्सों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। डबुआ, नंगला एनक्लेव, मुजेसर, भारत कॉलोनी, प्रेस कालोनी, पर्वतीय कालोनी और सैनिक कालोनी सहित ग्रेटर फरीदाबाद की विभिन्न सोसायटी में समस्या गंभीर बनी हुई है।
इस संबंध में शिकायत मिली है। टीम को पाइप लाइन की मरम्मत के संबंध में आदेश दिए गए हैं। जल्द समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
-अंकित भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *