पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, डाॅलर, सोने-चांदी के गहने और दस्तावेज चोरी कर लिए। फ्लैट मालिक को घटना की जानकारी सोसायटी के प्रधान ने फोन पर दी। पीड़ित पार्थ कौरा ने सेक्टर-20 थाना पुलिस को शिकायत दी है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को दी शिकायत में पार्थ कौरा ने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित बैंक में कार्यरत हैं। नौकरी के कारण परिवार सहित गुरुग्राम में किराये के फ्लैट में रह रहे हैं।
उनके पिता दीपक कौरा पंचकूला स्थित फ्लैट में अकेले रहते हैं, लेकिन चार मई को वह भी गुरुग्राम उनके पास आए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार सोसायटी प्रधान ने फोन कर बताया कि उनके फ्लैट में चोरी हुई है। पंचकूला पहुंचने पर देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *