संजय गाँधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल धनौरा-लाडवा की प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्रधानाचार्य, अध्यापक-गण तथा अन्य कर्मचारियों ने विद्यालय के सम्मानित संस्थापक सदस्य स्वर्गीय सरदार उजागर सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । प्रबंधन समिति के प्रधान पवन गर्ग जी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे एक समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व थे जिनका इंदिरा गाँधी नेशनल कॉलेज और संजय गाँधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पर विशेष आशीर्वाद रहा । सरदार उजागर सिंह संस्थाओं से लगातार अंतिम दिनों तक जुड़े रहे और अपना मार्गदर्शन प्रदान करते रहे । जिसके लिए संस्थाएं उनकी ऋणी रहेंगी । उनके जाने से एक बड़ा रिक्त स्थान उत्त्पन हुआ है जिसकी पूर्ती होना असंभव है। विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि देने के उपरांत प्रबंधन समिति के सदस्य, प्रधानाचार्य एवं पूर्व प्रधानाचार्य सहित विद्यालय का स्टाफ मेहरा गांव में उनके परिवार द्वारा आयोजित अंतिम अरदास और भोग में शामिल हुए एवं उनके परिवार के साथ सहानुभूति व्यक्त की । सरदार उजागर सिंह के परिवार ने उनकी स्मृति में इंदिरा गाँधी नेशनल कॉलेज और संजय गाँधी स्कूल धनौरा लाडवा के विकास के लिए 21000/- हज़ार रूपए का योगदान दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *