कुरुक्षेत्र पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-निर्देश में थाना केयूके पुलिस टीम ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में पवन कुमार वासी सौदागरान मोहल्ला थानेसर को काबू करके उसके कब्जा से 2735 रुपये बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 25 मई 26 को केयूके थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र संधू के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह की टीम ने पवन कुमार वासी सौदागरान मोहल्ला थानेसर को सार्वजानिक स्थान अर्जुन चौंक ब्रह्मसरोवर से सट्टा खाईवाली करने के आरोप में काबू किया। आरोपी के कब्ज़ा से 2735 रूपये बरामद किये गए। आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुसार जमानत पर रिहा कर दिया।
