शहजादपुर (अंबाला)। गांव बिचपड़ी में शनिवार सायं डी-फार्मेसी के छात्र अभिषेक ने दादी, भाई और चाचा-चाची पर शूटर की तरह नौ गोलियां दागी थीं। दादी की मौत घटनास्थल पर हो गई थी, जबकि भाई और चाचा ने पीजीआइ चंडीगढ़ में दम तोड़ा।
वहीं पर चाची की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पिता के अनुसार, अभिषेक चारों को अपना विरोधी मानता था, क्योंकि उसका बड़ा भाई उसे रुपये देने का विरोध करता था। खेत की जमीन ठेके पर देने से आए रुपये को लेकर भी दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ था। तीनों का अंतिम संस्कार रविवार देर सायं कर दिया गया। वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
अभिषेक ने दादी इशरो देवी (95) चाचा महेंद्र (55), भाई संदीप (40) और 50 वर्षीय चाची सुनीता को गोलियां मारी थीं। वारदात के बाद अभिषेक फरार हो गया। अभिषेक के पिता सतबीर ने बताया कि दो एकड़ खेत की मिट्टी 1.35 लाख रुपये में बेची थी।
