कुरूक्षेत्र,23 मई:- जिला वुशू संघ कुरुक्षेत्र द्वारा शनिवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम के योगा हॉल में 19वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला वुशू संघ के महासचिव संतोष पासवान ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी राहुल सैनी ने किया। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र जिले के 200 महिला एवं पुरुष खिलाडी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के विजेता रहे खिलाडी आगामी होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेंगे। मुख्यातिथि ने खिलाडिय़ों का परिचय लेते हुए उन्हें ईमानदारी से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल मानव जीवन का अहम अंग है। इनके बिना मानव जीवन संपूर्ण नहीं। खेलों से जहां नेतृत्व का गुण पैदा होता है, वहीं उज्जवल भविष्य का मौका भी मिलता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त खिलाड़ियों को संस्था के पदाधिकारियों की तरफ से सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता शुभारंभ पर जिला वुशू संघ के सहसचिव देवेंद्र यादव,महेंद्र कुमार, श्याम बच्चन, लालबहादुर कुशवाहा, अपराजित सैनी, अमनदीप सिंह, शमशेर सिंह, प्रेम ठाकुर, अवतार सिंह और मनोज कुमार मुख्य रूप शामिल रहे।