सीटीएम मोनिका शर्मा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। इससे पहले चंडीगढ़ से हरियाणा परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजशेखर वुंडरू ने सभी जिला उपायुक्तों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सीटीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान हो ताकि लोगों का सरकार और प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने बताया कि उपायुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा 29 मई को जनसंवाद, सीएम विंडों व समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का समीक्षा करेंगे।
इस अवसर डीडीपीओ कंचनलता, डीएसपी मीना,जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह, डीआईपीआरओ सत्यवान महिवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
