कुरुक्षेत्र, 22 मई। थानेसर के एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों का समाधान अधिकारी गंभीरता से और तय समय सीमा में करें, समस्या का समाधान करने उपरांत सीएम विंडो के पोर्टल पर संबंधित एटीआर को अपलोड करें और उसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भी भेजें। इस विषय में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
थानेसर के एसडीएम अमन कुमार शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीजीआरएएमएस और जनसंवाद की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इससे पहले चंडीगढ़ से वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव राजा शेखर वंदरु ने अधिकारियों को कहा कि सीएम विंडो और समाधान शिविर से संबंधित शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार से देरी नहीं होनी चाहिए, जो समस्या का समाधान मुख्यालय से संबंधित है। उसे भी समय सीमा के अंदर मुख्यालय को भेज दें, ताकि समस्या का समाधान हो सके, उन्होंने अधिकारियों को समीक्षा बैठक के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
एसडीएम अमन कुमार ने बताया कि समाधान शिविर में 8121 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से 5369 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की पोर्टल पर डिटेल जानकारी अपडेट करें, ताकि शिकायतें दोबारा ओपन ना हो। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की रिमाक्र्स स्पष्ट ना होने के कारण शिकायतों की पेंडिंग में संख्या ज्यादा है। इनको कम करने के लिए जांच रिपोर्ट भरकर विस्तृत जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें।
उन्होंने बताया कि सीएम विंडो से संबंधित अब तक 12147 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें से 11903 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है, जबकि 80 शिकायतें ओवर ड्यू है और 116 शिकायत इन एक्शन है। उन्होंने कहा कि जन संवाद में 511 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें 129 इन एक्शन है और 98 शिकायतें ओवर ड्यू है। उन्होंने अधिकारियों को कहा की जल्द से जल्द सोशल मीडिया ग्रीवेंस से संबंधित 47 समस्याओं का समाधान करें तथा उसकी एटीआर भी पोर्टल पर अपलोड करें।  सीपीजीआरएएमएस से संबंधित 17 शिकायतें पेंडिंग है, जिसका समाधान भी समय रहते करें।
एसडीएम अमन कुमार ने  कहा कि जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है उन शिकायतों को जांच रिपोर्ट के साथ तुरंत प्रभाव से रिजेक्ट करें और पोर्टल पर डाटा अपडेट करें। उन्होंने कहा कि सोमवार व वीरवार को सभी उपमंडल और जिला स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं जुडकऱ प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों की शिकायतों को सुनते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से समीक्षा भी की जाती है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वो समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों को गंभीरता से लें और शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करें। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *