इसराना/पानीपत। इसराना ग्राम पंचायत की पंचायत भूमि से कीकर और शीशम के पेड़ को काटकर बेचने के मामले में सीआइए-थ्री ने सरपंच राजेश को रविवार को गिरफ्तार किया। सोमवार को कोर्ट से सरपंच को जमानत मिल गई।

सीआइए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि इसराना में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर सरपंच राजेश और ठेकेदार जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ग्राम पंचायत की भूमि पर खड़े कीकर और शीशम के पेड़ों को बिना अनुमति के काटा था। जांच में सामने आया कि सरपंच राजेश और ठेकेदार जितेंद्र ने मिलकर पंचायत भूमि से पेड़ों की अवैध कटाई करवाई।
जांच के दौरान अप्रैल में सोनीपत के ढुराना निवासी ठेकेदार जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। ठेकेदार से पुलिस 1.10 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। पूछताछ में सरपंच ने भी ठेकेदार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
पुलिस को बताया कि इन पेड़ों की कटाई का ठेका ठेकेदार ने करीब एक करोड़ 10 लाख 11 हजार रुपये में लिया था। इसी दौरान परढ़ाना मोड़ कारद रोड के पास पंचायती भूमि पर खड़े कीकर और शीशम के पेड़ों को भी दोनों ने मिलकर काटकर बेच दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *