फरीदाबाद। अपने नाम के समरूप ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे फूलों की सुगंध और हरियाली से हर वक्त तरोताजा दिखेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ हरित पट्टी और इसकी फेंसिंग व रेलिंग पर सुगंधित पौधे रोपेगा।

वनस्पतियों में सबसे ज्यादा कार्बन डाईआक्साइड अवशोषित करने वाले बांस के पौधे भी इसके दोनों तरफ दिखाई देंगे। पौधारोपण का कार्य आने वाले मानसून के दस्तक देते ही शुरू हो जाएगा। पौधों में विभिन्न किस्म के 17 हजार पौधे लगेंगे। सुगंधित फूलों में करीब पांच से छह तरीके की बेल लगाई जाएगी।

बताया कि 32 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण सेक्टर-65 में बन रहे डीएनडी फरीदाबाद सोहना एक्सेस कंट्रोल प्वाइंट से शुरू हो रहा है। यह केजीपी को कनेक्ट देते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएगा।

मंत्री नितिन गडकरी को दी थी जानकारी

मंगलवार को इस एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी फरीदाबाद पहुंचे थे। निरीक्षण स्थल पर एनएचएआई अधिकारी मौजूद थे। चर्चा के दौरान एनएचएआइ अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मानसून से पहले पौधरोपण अभियान शुरू किए जाने की जानकारी नितिन गडकरी को दी थी।

इन सुगंधित फूलों की खुशबू से महकेगा एक्सप्रेसवे

एक्सप्रेसवे की फेंसिंग-रेलिंग के साथ कचनार, चंपा, मधुकामिनी, हारसिंगार, रात की रानी और चमेली की बेल लगेंगी। हारसिंगार रात में खिलने वाला बेहद सुगंधित फूल है। सफेद-केसरिया रंग वाले फूल रात को खिलकर सुबह ज़मीन पर गिर जाते हैं। इसकी खुशबू दूर तक महकती है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *