अम्बाला, 21 मई
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर दिनेश राणा प्रधानाचार्य ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार आईटीआई मे प्रवेश हेतु ऑनलाइन पोर्टल जून माह के प्रथम सप्ताह में शुरू किया जाएगा। कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं पास विद्यार्थी नए शैक्षणिक सत्र के लिए सरकारी एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जिला में आठ सरकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,   Government ITI Ambala City, Government ITI Women Ambala City, Mool Chand Government ITI Ambala Cantt, Government ITI Hasanpur, Government ITI Barara at Holi, Mateshwari Ahilyabai Holkar Government ITI Nahoni, Government ITI Bharanpur Government ITI Women Naraingarh   तथा तीन निजी औद्योगिक प्रशिक्षण  संस्थान  हैं। सभी संस्थानों में  विभिन्न रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में मारूति सुजुकी लिमिटेड द्वारा स्थापित आधुनिक मारुति लैब सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। इस लैब में प्रशिक्षुओं को उद्योगों में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों एवं मशीनों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे विद्यार्थी आधुनिक औद्योगिक कौशल सीखकर रोजगार के लिए तैयार हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त संस्थान में प्रत्येक माह रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेती हैं। इन रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
आईटीआई में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र,गैप ईयर प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की जाती है कि वे आईटीआई के माध्यम से उपलब्ध कौशल विकास एवं रोजगार अवसरों का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *