करनाल, 20 मई। जिला योजनाकार ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस की अगुवाई में तीन अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। पहली अवैध कालौनी गांव जमालपुर में कलहेडी रोड पर स्थित थी। जिसका एरिया लगभग 3.5 एकड़ था। इस कॉलोनी में 3 डी. पी. सी., 1 प्लॉट की चारदीवारी व सभी कच्ची सडक़ों को ध्वस्त किया गया तथा दूसरी अवैध कॉलोनी गांव पुण्डरी में गढ़ी सनराई रोड पर स्थित थी। जिसका एरिया लगभग 3 एकड़ था। इस कालोनी में 3 डी. पी. सी., कॉलोनी की चारदीवारी व सभी कच्ची सडक़ों को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार से तीसरी पहली अवैध कॉलोनी गांव पुण्डरी में पानीपत रोड पर स्थित थी। जिसका एरिया लगभग 4 एकड़ था। इस कॉलोनी में 2 प्लॉटो की चारदीवारी को ध्वस्त किया गया।
उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण के विरूद्ध लगातार तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जा रही है। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण करने वालों की लगातार एफ.आई.आर. भी करवाई जा रही है। जिला योजनाकार द्वारा समय-समय पर सभी को सूचित भी किया जा रहा है कि यदि कोई भी अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण को बढ़ावा देगा, उसके साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए सभी प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। आम जनता से एक बार फिर अपील की गई है कि वे डीलरों के जाल में न फंसें और शहर में बनी वैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीद कर अपना घर बनाएं। साथ ही डीलरों से अपील की गई है कि वे टाउन व कंटरी प्लानिंग हरियाणा, चण्डीगढ़ से लाइसेंस लेकर कॉलोनी विकसित करें ताकि आम जनता को उसका फायदा मिल सके।
