पंचकूला। पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिबास कविराज को मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में भावपूर्ण विदाई दी गई। पंचकूला में नशा तस्करों और साइबर ठगों के लिए खतरा बने कविराज अब गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे।

विदाई समारोह में अधिकारियों ने उनके नेतृत्व, कार्यप्रणाली और दूरदर्शी सोच की सराहना की। कविराज ने कहा कि उनके कार्यकाल की हर सफलता के पीछे पूरी पुलिस टीम की मेहनत और समर्पण रहा है। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में भी कानून व्यवस्था मजबूत रखने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की सलाह दी।

 कविराज के कार्यकाल में पंचकूला पुलिस ने अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कई बड़े नेटवर्क तोड़े गए। साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई से मामलों में कमी दर्ज की गई।

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों पर भी सख्त शिकंजा कसा गया। समारोह के अंत में उन्होंने पुलिस बल से आह्वान किया कि पंचकूला को अपराध मुक्त और सुरक्षित जिला बनाए रखने के लिए सभी यूनिट्स मिलकर लगातार काम करती रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *