कुरुक्षेत्र, 20 मई। नगराधीश आशीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नागरिकों की समस्याएं व शिकायतें सुनने के लिए समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा की अध्यक्षता में इस शिविर का आयोजन किया जाता है। इसके साथ-साथ उपमंडल कार्यालयों पिहोवा, शाहाबाद व लाडवा में भी समाधान शिविर आयोजन किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिला के नागरिक दोनों दिनों में अपनी समस्याएं व शिकायतों को समाधान शिविर में रखकर समाधान करवा सकते हैं। इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी हिस्सा लेते हैं। मौके पर ही संबंधित अधिकारी के माध्यम से उसके विभाग की शिकायत का समाधान करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों की प्रत्येक शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय के अधिकारियों द्वारा समीक्षा भी की जाती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं भी नागरिकों की शिकायतों को सुनते और समीक्षा करते हैं।
नगराधीश ने जिला के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वो सोमवार व वीरवार को लगने वाले समाधान शिविरों मे अपनी समस्याओं को रखकर समाधान करवाएं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *