करनाल, 20 मई।  सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने बताया कि 21 मई को सेक्टर 32-33 में मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में जिला के सभी विभागों स्वास्थ्य विभाग, जिला बाल कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, परिवार पहचान पत्र विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग शामिल होंगे। इस कैंप में कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या इन विभागों के सामने रखकर, अपनी समस्या का समाधान करा सकता है।
सीजेएम ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय भारत द्वारा विशेष लोक अदालत समाधान समारोह का आयोजन 21, 22 तथा 23 अगस्त को किया जाएगा जिसमें चैक से सम्बन्धित मामले, धन वसूली मामले, किराया संबंधी मामले, राजस्व मामले, पारिवारिक विवाद मामले, श्रम एवं रोजगार संबंधी मामले, एक्सीडेंट क्लेम केस व अन्य मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा। उसके लिए जिला स्तर पर प्री लोक अदालत का आयोजन प्रशिक्षित मध्यस्थों के साथ किया जा रहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *