घरौंडा/करनाल, 17मई।   हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण ने घरौंडा अनाज मंडी में 17 से 23 मई तक आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा के सफल आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और प्रबंधों का जायजा लिया तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 बता दें कि प्रख्यात कथा वाचक और प्रसिद्ध वक्ता पंडित प्रदीप मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस कथा के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी के दृष्टिगत विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण ने रविवार को कार्यक्रम स्थल घरौंडा अनाज मंडी में अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, अग्रिशमन गाड़ी, एम्बुलैंस व बिजली की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया जाए तथा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
उन्होंने कथा में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे भी व्यवस्थाओं को बनाये रखने में सहयोग दें और पार्किंग स्थल पर ही अपने वाहनों को खड़ा करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने बताया कि तिरंगा ढाबा के पास और क्राउन सिटी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी श्रद्धालु या स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
 इस मौके पर उपायुक्त डॉ आनंद कुमार, एसपी नरेंद्र बिजारनीया,एडीसी डॉ. राहुल रईया, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, डीएसपी मनोज कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद यादव, मण्डल अध्यक्ष रोहित भंडारी, नगरपालिका अध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता, मंडी प्रधान जयभगवान गोयल, नगर पालिका सचिव सरीन कुमार, मार्किट कमेटी सचिव, कार्यक्रम के आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *