पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के सिवाह नहर पुल के पास सोमवार को असंध निवासी एक दंपती संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में उतर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी गई।
असंध के रहने वाले मुरारी लाल गोयल (60) पुत्र हरिहर गोयल तथा उनकी पत्नी कमलेश (56) अपनी स्कूटी पर सिवाह नहर पुल के पास पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने अपनी चप्पलें स्कूटी पर रखीं और इसके बाद नहर में उतर गए।
काफी देर तक बाहर नहीं आने पर आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू कराया। नहर में गोताखोरों को भी उतारा गया है।
