करनाल, 15 मई। पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट को जिला में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला स्थायी समिति के चेयरमेन डॉ. राहुल रईया की अध्यक्षता में गत दिवस लघु सचिवालय के सभागार में जिला समुचित प्राधिकारी की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया ने जिला में लिंगानुपात पर चर्चा की। उन्होंने अगले माह होने वाली बैठक में जलमाना, गगसीना तथा नीलोखेड़ी के एसडीएम को वीसी के माध्यम से भाग लेने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग को डिकोय के माध्यम से रेड करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग को सिविल सर्जन कार्यालय से कम लिंग अनुपात वाले गांव की लिस्ट लेकर उन गांव में आंगनवाडी वर्कर के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए और कहा कि कम लिंगानुपात होने का कारण क्या है। उन्होंने कहा कि जिला का लिंगानुपात सुधारने में यदि प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की कोई सहायता चाहिए तो ले सकते हैं।  इस सम्बन्ध में डॉ0 शीनू चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिंगानुपात में सुधार के लिए कम लिंगानुपात वाले गांव में स्कूली बच्चों के माध्यम से रैलियां निकालकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में सिविल सर्जन डा0 पूनम चौधरी ने बताया कि अवैध लिंग जांच करने वालों के विरूद्ध सूचना देने व सूचना सही पाए जाने पर सरकार की हिदायतों के अनुसार एक लाख रूपये की नकद राशि गुप्त रूप से दी जाएगी तथा सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उक्त मीटिंग में सिविल सर्जन डा0 पूनम चौधरी,  उप सिविल सर्जन (पीएनडीटी) डा0 शीनू चौधरी, विकास राठी औषधि नियंत्रण अधिकारी, संतोष सीडीपीओ तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन : गुरविंद्र सिंहपिहोवा 1 जुलाई – उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंद्र सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामत: पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए ऑनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड.जीओवी.इन पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। एसडीएम गुरविंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन करने वाले व्यक्ति द्वारा एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और अन्य उपलब्धियों/सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो, प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों तथा समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान हेतु मिलकर प्रयास किए जाएं, जो उत्कृष्टता और वास्तव में सम्मान की हकदार है। उन्होंने बताया कि कि पद्म पुरस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टर और वैज्ञानिकों को छोडक़र सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। इस संबंध में और अधिक विवरण वेबसाइट पदमा अवाड.र्जीओवी.इन पर उपलब्ध है।