करनाल के लघु सचिवालय के बाहर अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर संघर्षरत सफाई कर्मचारियों के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) करनाल के जिला अध्यक्ष पराग गाबा आंदोलन स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर मेहनतकश वर्ग की आवाज़ बनकर उनके सम्मान, अधिकारों और सुरक्षित भविष्य की लड़ाई में पूरी मजबूती से साथ खड़ी है।
पराग गाबा ने कहा कि सफाई कर्मचारी केवल शहर को स्वच्छ रखने वाले कर्मचारी नहीं, बल्कि समाज की मूलभूत व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने वाले कर्मयोगी हैं। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी इन सफाई कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और संरक्षित रखने में अतुलनीय योगदान दिया। जब पूरा समाज संकट से जूझ रहा था, तब सफाई कर्मचारियों ने निस्वार्थ सेवा, समर्पण और साहस का परिचय देकर मानवता की मिसाल पेश की।
उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी दिन-रात कठिन परिस्थितियों में कार्य कर समाज को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं, यदि वही अपने स्थायी रोजगार, समय पर वेतन, ठेका प्रथा समाप्ति, ईएसआई, पीएफ, सुरक्षा उपकरण और सम्मानजनक व्यवहार जैसी बुनियादी मांगों के लिए संघर्ष करने को विवश हों, तो यह सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासनिक विफलता का गंभीर उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की यह लड़ाई केवल सुविधाओं की नहीं, बल्कि सम्मान, सामाजिक न्याय, सुरक्षा और उनके परिवारों के बेहतर भविष्य की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष को केवल कर्मचारियों का मुद्दा नहीं, बल्कि हर मेहनतकश वर्ग के सम्मान और अधिकारों का प्रश्न मानती है।
पराग गाबा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों की अनदेखी तुरंत बंद की जाए और शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। यदि कर्मचारियों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया गया, तो कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष को और व्यापक जनआंदोलन का रूप देने में पीछे नहीं हटेगी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव बहन शारदा जी, एसकेएस श्री सेवा राम जी, श्री वीरभान विद्लान जी, राजकुमार दिल्लौद जी (अध्यक्ष), जिला उपप्रधान श्री जोगिंदर वाल्मीकि जी, श्री बिंदर पोसवाल जी, श्री तरुण चौहान जी, जिला संगठन मंत्री श्री ललित आहूजा जी, मीडिया प्रभारी श्री संदीप माहाजन जी, जिला महासचिव श्री अशोक दुग्गल जी, श्री प्रदीप पूनिया जी, श्री युवराज भट्ठी जी, जिला सचिव श्री पृथ्वी भाट जी, श्री रमेश जोगी जी, श्री जितेंद्र पंचाल जी सहित वरिष्ठ नेता श्री पंकज गाबा जी, श्री कृष्ण कुटेल जी, श्री सतीश भिंदल जी, श्री जोगा अघी जी, केकेसी प्रधान श्री बलदेव संभली जी, श्री कपिल ठाकुर जी, श्री रमन जस्ट काछवा जी, श्री वीरेंद्र पाड़ा जी, श्री पवन कश्यप जी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सफाई कर्मचारियों के संघर्ष को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
“कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, श्रमिक सम्मान और हर मेहनतकश वर्ग के अधिकारों की रक्षा के अपने संकल्प पर पूरी मजबूती से अडिग है।”

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *