संजय गांधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल,धनोरा-लाडवा का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। कॉमर्स संकाय में छात्र शिवम ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान तथा विज्ञान संकाय में प्रथम गर्ग ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान, कॉमर्स संकाय में परनीत ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मानविकी संकाय में रूपिका और सुकीर्तन ने 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पेंटिंग में 4 विद्यार्थियों के, हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल में 4 विद्यार्थियों व गणित में 1 विद्यार्थी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। स्कूल प्रधान पवन गर्ग, सचिव रविंद्र बंसल तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
