श्री ब्रह्मर्षि विद्या मंदिर हथीरा कुरुक्षेत्र का हरियाणा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय कुल 26 विद्यार्थियों में से 21 मैरिट में व  इसके अलावा पांच विद्यार्थियों फर्स्ट डिवीजन हासिल कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।  स्कूल का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देखकर बच्चों व स्कूल में खुशी का माहौल रहा। स्कूल संचालक राजेश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा परीक्षा परिणाम में मानसी 466, रिम्पी 458, हिमांशु 456, महक 440, तृषा 419,  ख़ुशी 416, ज्योति 405, खुशबू 405, दिव्या शर्मा 404, नैन्सी 394, यशवीर 391, हरप्रीत 391, पलक 387, साहिल 386, सोनी 382, अंशुल 381, जसमीत 380, प्राची 379, अनुज 379, सजल 377, अमनदीप कौर 377, प्रियांशु 376, निधि 370, पंकज शर्मा 361, अंकुश 358, आदित्य 356, हर्ष 356, प्रीती 347, तमन्ना 336 अंक हासिल किए।  राजेश शर्मा ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह बच्चों की मेहनत व अध्यापकों की लग्न का परिणाम है जो बच्चों ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास की ओर ध्यान दिया जाता है जिससे स्कूल के बच्चे हर वर्ष बेहतर परिणाम लाते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *