कुरुक्षेत्र, 13 मई। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि निकाय चुनाव में एक बार फिर प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों पर जीत की मोहर लगाई है। प्रदेश की सभी तीनों नगर निगम अंबाला, पंचकूला व सोनीपत के चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। ये जीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश में समान रूप से करवाए जा रहे विकास की बदौलत मिली है। इन शहरों के विकास को ट्रिपल इंजन की सरकार तेज गति के साथ आगे बढ़ाएगी।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा निकाय चुनावों में भाजपा की टीम के बाद कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मना रहे थे। उन्होंने मिठाइयां खिलाकर जीत की खुशी को मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। राज्यमंत्री ने इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिया।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि इस समय प्रदेश के निकाय चुनावों में नगर निगम अंबाला, नगर निगम पंचकूला, नगर निगम सोनीपत, नगर परिषद रेवाडी, नगर पालिका उकलाना और नगर पालिका धारूहेडा में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। मौजूदा समय में केंद्र, प्रदेश में भाजपा की सरकार के बाद शहरी निकाय में भाजपा की सरकार बनी है। शहरों में भाजपा की सरकार बनने से शहरों के विकास कार्यों को ओर अधिक गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगाई हुई है। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यो को करवाया जा रहा है। प्रदेश में किसान, महिला, गरीब, युवा, सहित हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू करके लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहला ऐसा मुख्यमंत्री है जो देर रात तक प्रदेश के लोगों की सुनवाई के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। सुबह-शाम नागरिकों की सुनवाई की जा रही है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार योजनाओं को धरातल पर लागू कर रही है। हर वर्ग मुख्यमंत्री के विकास कार्यों से खुश है। प्रदेश में किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद किया जा रहा है। बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड योजना के तहत मुफ्त इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। इसी तरफ युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना खर्ची-पर्ची सरकारी नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव के दौरान जो वायदा किया था, उसको पूरा करते हुए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए दिए जा रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा नेता साहिल सुधा, चेयरमैन माफी ढांडा, चेयरमैन सुरेश सैनी कूक्कू, राममेहर शास्त्री, प्रदीप झाम, पार्षद मनिंद्र छिंदा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
