कुरुक्षेत्र, 13 मई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज के दिशा निर्देशानुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता कुलदीप सिंह एवं पीएलवी अमनप्रीत द्वारा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2007, नालसा (डॉन) – नशा मुक्त भारत हेतु नशा जागरूकता एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शन योजना, 2015, दिव्यांग बच्चों की पहचान एवं स्क्रीनिंग, मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों हेतु नालसा विधिक सेवा योजना, 2024, बच्चों हेतु बाल हितैषी विधिक सेवा योजना, 2024 तथा प्लास्टिक मुक्त हरियाणा – हरित आज, सुरक्षित कल प्रदूषण नियंत्रण, प्लास्टिक उपयोग में कमी एवं जल संरक्षण अभियान के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, पर्यावरण संरक्षण अपनाने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही बच्चों के अधिकारों एवं दिव्यांग व्यक्तियों को उपलब्ध कानूनी सेवाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुरुक्षेत्र द्वारा प्रदान की जा रही नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *