करनाल, 12 मई।   डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि जिला में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। गैस सिलेंडर का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को नियमानुसार 25 दिन बाद गैस सिलेंडर की आपूर्ति पहले की तरह हो रही है। आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक (डीएफएससी)मुकेश कुमार के अनुसार जिला में 42 गैस एजेंसियां हैं और इन सभी अधिकृत गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर नियमित रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 3143 घरेलू गैस सिलेंडरों की दैनिक खपत है। उनके अनुसार 11 मई तक 15932 घरेलू गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध  है जबकि 2383 घरेलू गैस सिलेंडर इन ट्रांजिट हैं। जिला में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। जिला में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी व अनधिकृत प्रयोग पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *