करनाल, 11 मई। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार मलिन बस्तियों (स्लम एरिया) में रहने वाले बच्चों की पहचान और सत्यापन के लिए जिला में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इस दौरान 13 मई को सेक्टर-16 के पॉलीक्लिनिक , 14 मई को शनि मंदिर, नमस्ते चैक के पास, 18 मई को पाठक अस्पताल के सामने, सेक्टर-12 व 20 मई को नया सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-33 में प्रात: 9 बजे से शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इन विशेष कैंपों में मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों की पहचान के बाद उनके स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि तैयार किए जाएंगे। साथ ही इनका आंगनवा?ी केंद्रोंध्स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। कैंप में स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा इनकी काउंसलिंग भी की जाएगी।
जिला प्रशासन ने अपील की है कि चिन्हित क्षेत्रों के अभिभावक अपने बच्चों के साथ और उपलब्ध दस्तावेजों (जैसे आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र) के साथ निर्धारित समय पर कैंप में पहुँचें ताकि बच्चों के उज्जवल भविष्य और पुनर्वास की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।
इतने बच्चे किए गए हैं चिह्नित
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि सेक्टर-16 के पॉलीक्लिनिक के विशेष कैंप में 64, नमस्ते चौक के पास शनि मंदिर विशेष कैंप में 58 , सेक्टर-12 के पाठक अस्पताल के सामने विशेष कैंप में 72 व सेक्टर-33 के नए सामुदायिक केंद्र के विशेष कैंप मेें 248 बच्चों की पहचान व सत्यापन किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *