कुरुक्षेत्र, 7 मई।   जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज के दिशानिर्देशानुसार  डीएलएसए द्वारा  वैन के माध्यम से जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह वैन 9 मई को लाडवा के गांव गुढा़, गुढी़, गजलाना, भालड़ में विजिट करेगी। इससे पहले इस वैन द्वारा गांव बन, बनी, बपदा, बपदी, गांव बरोंदा, बरोंदी, भूतमाजरा,बड़शामी, सुरा,जंदेडा़, खेड़ी दबलान में कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया गया है।  उन्होंने कहा कि इस वैन में अधिवक्ता मंजू रानी एवं पीएलवी विजय द्वारा ग्रामीणों को नालसा एवं हालसा की विभिन्न योजनाओं, अन्य कल्याणकारी योजनाओं, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा डीएलएसए द्वारा प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *