स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए फीडबैक जारी, नतीजों में टॉप पर लाने के लिए नागरिक दें अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया।
करनाल 4 मई,
          स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए सिटीजन फीडबैक यानि नागरिक प्रतिक्रिया की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें नगर निगम करनाल 3765 फीडबैक के साथ प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर है। दूसरे स्थान पर हिसार 3049 फीडबैक तथा  2113 फीडबैक के साथ नगर निगम रोहतक तीसरे स्थान पर है। यह जानकारी सोमवार को नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि शहरवासी अपने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिक्रिया  दे सकते हैं। इसके लिए केन्द्र सरकार के आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय ने एक ऑनलाईन लिंक cf.sbmurban.org (सीएफ डॉट एसबीएम अर्बन डॉट ओआरजी) जारी किया है। बता दें कि इस बार सर्वेक्षण 12500 अंकों का है, जिसमें से 1000 अंक केवल सिटीजन फीडबैक के हैं। इसके तहत शहर की साफ-सफाई, सुंदरता, कचरा मुक्त शहर की स्टार रेटिंग, खुले में शोच मुक्त के साथ-साथ वाटर प्लस श्रेणी में आना जैसे विभिन्न पैरामीटर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण में नागरिक सहभागिता व सिटीजन फीडबैक के अंक भी अहम भूमिका निभाएंगे।
ऐसे दें फीडबैक– निगमायुक्त ने बताया कि नागरिक पहले स्वच्छ भारत मिशन शहरी पोर्टल या उपरोक्त दिए गए लिंक को खोलें। यहां स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 सिटीजन फीडबैक के लिंक पर क्लिक करें। यहां मोबाईल नम्बर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद भाषा का चयन कर सर्वे शुरू करें। इसमें राज्य, जिला, शहर व निकाय की जानकारी भरने के बाद 13 सवालों के जवाब देने होंगे। प्रत्येक सवाल के बहुविकल्पीय उत्तर दिए गए हैं। यह देने के बाद आपका फीडबैक जमा हो जाएगा।
इन प्रश्रों का देना होगा जवाब-
1. क्या आपके घर या दुकान से प्रतिदिन कचरे का उठान हो रहा है?
2. क्या निष्पादन से पहले सूखा और गीला कचरा अलग करने का आपने प्रावधान किया है?
3. क्या कूड़ा उठाने वाला गीला व सूखा कूड़ा अलग ले रहा है या इसे मिला रहा है?
4. क्या आपके क्षेत्र में रोजाना सफाई हो रही है?
5. अपने क्षेत्र में होने वाली और स्पष्टï दिखने वाली सफाई की रेटिंग किस आधार पर देंगे?
6. क्या आपके आस-पास कूड़ा डम्प किया जाता है?
7. स्थानीय प्रशासन लोकल मार्केट, पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर कैसी सफाई करवा रहा है?
8. क्या आप अपने आस-पास या सार्वजनिक जगहों पर कहीं खुले में लोगों को शौच करते हुए देखते हैं?
9. शहर के सावर्जनिक शौचालयों की सफाई से आप कितने संतष्टï हैं?
10. क्या आपको कचरा प्रबंधन के तहत वेस्ट मैटिरियल को दोबारा इस्तेमाल करने की जानकारी है?
11. आप अपने सीवरेज या सैप्टिक टैंक की सफाई के लिए किससे सम्पर्क करते हैं?
12. आप कूड़े डंप, सफाई संबंधित शिकायतें किस माध्यम से करते हैं?
13. आपके द्वारा की गई शिकायत समाधान पर आप निगम को कैसे रेटिंग देंगे?

नगर निगम आयुक्त ने सभी शहरवासियों से अपील करते कहा है कि वह अपने शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के नतीजों में टॉप पर लाने के लिए अपनी सकारात्मक फीडबैक अवश्य दें। उन्होंने कहा कि नागरिक सहभागिता के साथ ही प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *