तैयारियों को लेकर श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता समिति की बैठक आयोजित
 कुरुक्षेत्र, 3 मई। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जाएगी। इसको लेकर श्री कृष्ण कृपा गौशाला में प्रधान सुनील वत्स के नेतृत्व में श्री कृष्ण कृपा गौशाला समिति, जीओ गीता कुरुक्षेत्र की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गीता मनीषी के जन्म दिवस 15 मई के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। गौशाला प्रधान सुनील वत्स ने बताया कि पूज्य गुरु जी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री राधा जागरण उत्सव सेवा-सद्भावना के रूप में मनाया जाएगा। सुनील वत्स बताया कि इस पावन अवसर पर गीता ज्ञान संस्थानम् कुरुक्षेत्र की श्री कृष्ण कृपा गौशाला प्रांगण में गऊमाता-गोपाल जी की मूर्ति स्थापना का पावन कार्य 15 मई को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद द्वारा सम्पन्न किया जायेगा। मूर्ति स्थापना से पूर्व 13 मई प्रात: से 15 मई प्रात: तक प्रतिदिन प्रात: एवं सायंकाल विधिवत पूजन किया जाएगा तथा 15 मई को प्रात: मूर्ति भाव प्रतिष्ठा सम्पन्न होगी। सेवा-सद्भावना की श्रृंखला में 10 मई को गीता ज्ञान संस्थानम् परिसर में ब्लड बैंक कुरूक्षेत्र द्वारा मेदांता हॉस्पिटल, कुरूक्षेत्र के सहयोग से प्रात: 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगें।
प्रधान सुनील वत्स ने बताया कि 13 मई को सांय 7 बजे से 8.30 बजे तक गऊशाला प्रांगण में भजन संध्या आयोजित होगी व उसके पश्चात भण्डारे का आयोजन होगा।14 मई को सायं 7 बजे से 9:00 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें अम्बाला से भजन रसिक विवेक सबलोक भजन भावों से ठाकुर जी का गुणगान करेंगें व भजन संध्या पश्चात भण्डारा प्रशाद होगा, जबकि 15 मई को रात्रि में करनाल में होने वाले राधा जागरण के लिए कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बसों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा 15 मई  प्रात: एलएनजेपी अस्पताल मे दाखिल मरीजों के लिये फल वितरित किए जाएंगें। 14 मई को नये बस अड्डे व 15 मई दोपहर को पुराने बस अड्डे पर पर मीठे पानी की छबील लगाई जाएगी।  बैठक में श्री कृष्ण कृपा समिति, जीओ गीता कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. ऋषिपाल, गौशाला के चेयरमैन हंसराज सिंगला, विशेष कार्यकारिणी सदस्य संजीव सीकरी, महासचिव पवन भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, अशोक अरोड़ा, राज कुमार, दीपक आहूजा, महेंद्र सिंह , मुनेंद्र मुदगिल, जोगिंदर शर्मा, रमेश गर्ग, भगवान दास ढींगरा, धीरज वालिया, विजय नरूला, चन्द्र प्रकाश चुघ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *