8 केंद्रों पर 2732 युवाओं में से 2672 युवाओं ने दी परीक्षा, 60 रहे अनुपस्थित

करनाल, 3 मई। नीट परीक्षा 2026 रविवार को जिला में शांतिपूर्ण एवं नकल रहित सम्पन्न हुई। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया। इस दौरान एसपी नरेंद्र बिजारणिया भी उनके साथ रहे। नीट परीक्षा में 97.70 प्रतिशत युवाओं ने परीक्षा दी है। जिला में नीट परीक्षा के लिए 8 परीक्षा केंद्रों पर 2732 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इनमें से 2672 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
उपायुक्त ने कैथल रोड पर नई पुलिस लाइन के नजदीक केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र और राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड करनाल में स्थापित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। कहीं कोई अनियमितता नहीं मिली। डीसी ने मौके पर कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा प्रबंधों और जैमर आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *