पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट व सेंटर सुपरवाइजर्स को निर्देश
कंट्रोल रूम किया गया स्थापित जिसका नंबर-0184-2982740, 99967-11037 व 94140-5983
करनाल, 2 मई।
 तीन मई को जिला में नीट परीक्षा को सुचारू व पारदर्शी ढंग से आयोजित करने के लिए आज एक बैठक जिला सचिवालय सभागार में उपायुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें डयूटी मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरवाइजर्स और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों ने भाग लिया। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि संबंधित अधिकारी नीट परीक्षा को हलके में न लें। इसे शांतिपूर्वक व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराएं। कहीं भी संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत उनके संज्ञान में लाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर-0184-2982740, 99967-11037 व 94140-5983 है। किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
 निबार्ध विद्युत आपूर्ति के निर्देश
बैठक में उपायुक्त ने परीक्षा के लिए नियुक्त डयूटी मजिस्ट्रेट व सेंटर सुपरवाइजर्स को परीक्षा केंद्रों में पानी, शौचालय, सीसी टीवी, जैमर, जनरेटर, घड़ी जैसी सुविधाएं तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अधिकारियों को एक से पांच बजे तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र अधीक्षकों के साथ भी तालमेल बनाए रखें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास कल फोटोस्टेट की दुकानें व कोचिंग सेंटर किसी भी कीमत पर खुले नहीं रहने चाहिएं। इसके अलावा कहीं भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो उनके संज्ञान में लाएं। सीएमओ को केंद्रों के पास स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस की तैनाती के निर्देश दिए। सेंटर सुपरवाइजर्स से कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र से बाहर आने की इजाजत दी जाए। जिला रेडक्रॉस सचिव को दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था के निर्देश दिए।
 2732 परीक्षार्थियों के लिए आठ केंद्र
इस जिला में 2732 परीक्षार्थियों के लिए आठ केंद्र बनाए बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर बाद दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। केंद्र में परीक्षार्थी 11 से 1.30 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। केंद्र में मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। केवल अधिकृत अधिकारी ही इसका प्रयोग कर सकेंगे। कंट्रोल रूम से लेकर परीक्षा केंद्रों तक और परीक्षा केंद्रों से कंट्रोल रूम तक प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुरक्षा तंत्र की निगरानी में होगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रवेश प्रबिंधित रहेगा।                                                          बैठक में एसडीएम देवेंद्र शर्मा, जिला परिषद के सीईओ अमित कुमार, जीएम रोडवेज कुलदीप, सचिव रेडक्रास सोसायटी कुलबीर मलिक, सीएमओ डॉ. पूनम चौधरी, बीडीपीओ गुरमालक, डीईओ रोहतास वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके बाद उपायुक्त ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय और सग्गा स्थित पीएम श्री जवाहर विद्यालय का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। दोनों केंद्रों में बनाए गए कंट्रोल रूम और परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया।  इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़ भी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *