करनाल, 1 मई।   एडीसी डॉ राहुल रईया ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

एडीसी डॉ राहुल रईया शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के समाधान को लेकर समीक्षा बैठक में  अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले चंडीगढ़ से हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार ने सभी जिला उपायुक्तों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का सरकार और प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान हो।

एडीसी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।

इस अवसर सीटीएम मोनिका शर्मा, एस्टेट अधिकारी अदिति, डीएसपी मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *