-खाद्य आपूर्ति विभाग ने 345238, हैफेड ने 152725 व वेयरहाउस ने 12046 एमटी खरीदी गेहूं, किसानों को मिल रहा है 2585 प्रति क्विंटल भाव, 386138 एमटी गेहूं का उठान कार्य किया पूरा, उठान कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
कुरुक्षेत्र, 29 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि कुरुक्षेत्र के खरीद केन्द्रों व मंडियों मेंं गेहूं की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति, हैफेड तथा हरियाणा वेयर हाउस एजेंसी द्वारा शुरू कर दिया गया है। इन तीनों एजेंसियों ने 28 अप्रैल को देर सायं तक 510009 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का कार्य पूरा कर लिया है। इस सीजन में गेहूं का 2585 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि जिले में 386138 एमटी गेहूं का उठान कार्य पूरा किया गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि कुरुक्षेत्र में गेहूं की खरीद करने के लिए 29 खरीद केन्द्र व मंडिया स्थापित की गई है। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की तरफ गेहूं की खरीद का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी द्वारा अमीन में 2590 एमटी, बाबैन मंडी में 25314 एमटी, भौर सैंयदा में 4072 एमटी, गुमथला गढु में 21709 एमटी, इशाक में 9039 एमटी, इस्माइलाबाद मंडी में 46523 एमटी, झांसा मंडी में 10082 एमटी, कराह साहब में 9039 एमटी, थानेसर मंडी में 52145 एमटी, लाडवा मंडी से 57204 एमटी, नलवी में 870 एमटी, नीमवाला में 4864 एमटी, पिहोवा मंडी में 37526 एमटी, पिहोवा एक्सटेंशन मंडी में 12173 एमटी, पिपली मंडी से 14500 एमटी, शाहबाद से 24298 एमटी गेहूं, थाना में 3194 एमटी गेहूं, ठोल मंडी से 15003 एमटी गेहूं खरीद गया है।
उन्होंने कहा कि हैफेड द्वारा अजराना कला में 3382 एमटी, बोधनी मंडी में 3939 एमटी, चढुनी जाटान मंडी में 2052 एमटी गेहूं, इस्माईलाबाद मंडी से 27483 एमटी गेहूं, झांसा मंडी में 1032 एमटी गेहूं, किरमच में 1821 एमटी, थानेसर 31577, लाडवा मंडी में 12531 एमटी, लुखी में 3560 एमटी, मलिक पुर में 6161 एमटी, पिहोवा मंडी में 21150 एमटी गेहूं, पिहोवा एक्सटेंशन में 11466 एमटी, पिपली मंडी में 9644 एमटी गेहूं, शाहबाद मंडी में 16807 एमटी गेहूं खरीद कार्य पूरा किया गया है। इसी तरह हरियाणा वेयरहाउस द्वारा बारना में 3000 एमटी, बोधनी में 2793 एमटी, ठोल में 6253 एमटी गेहूं खरीद कार्य को पूरा किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस सीजन में अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उठान कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है।
