चाय पर चर्चा केवल जन-संवाद के माध्यम के साथ-साथ जन-समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने का एक सशक्त मंच: जगमोहन आनंद
करनाल, 26 अप्रैल। 
विधायक जगमोहन आनंद ने अपने निर्धारित प्रस्तावित कार्यक्रम में रविवार को प्रात:के समय स्थानीय नेहरू प्लेस में आमजन के साथ चाय पर चर्चा की और स्थानीय नागरिकों के साथ उनका आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित साथियों ने अपने अनुभव, सुझाव और विचार सांझा किए, जिससे यह चर्चा अत्यंत प्रभावी और परिणामदायी रही।
चाय पर चर्चा के दौरान विधायक जगमोहन आनंद के समक्ष यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि चाय पर चर्चा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि जन समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने का एक सशक्त मंच है और यह निरंतर प्रभावशाली कार्यक्रम बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और सहयोग की भावना से प्रेरित यह पहल करनाल के सर्वांगीण विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस तरह के संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा जुड़ाव मजबूत हो रहा है, जोकि एक विकसित और सशक्त करनाल की दिशा में सकारात्मक संकेत है। इस मौके पर विधायक जगमोहन आनन्द ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और समाधान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *