एचसीएस परीक्षा प्रात: कालीन सत्र में 56.04 प्रतिशत अभ्यर्थी ने दी परीक्षा
एचसीएस परीक्षा सायं : कालीन सत्र में 55.44 प्रतिशत अभ्यर्थी ने दी परीक्षा
करनाल 26 अप्रैल-
 हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिला में सभी 48 केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकलरहित सम्पन्न हुई। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया। इस दौरान एडीसी डॉ. राहुल रईया भी उनके साथ रहे। एचसीएस परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई प्रात: कालीन सत्र में 56.04 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
उपायुक्त ने एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसडी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रेम नगर, पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रेम नगर, राजकीय महिला कॉलेज व दयाल सिंह कॉलेज, श्री कृष्णाप्रणामी स्कूल व डीपीएस सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया। कहीं कोई अनियमितता नहीं मिली। डीसी ने मौके पर कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा प्रबंधों और जैमर आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रात: कालीन सत्र में 14,616 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, लेकिन इनमें से 8191 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी जबकि 6425 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
इसी प्रकार सायं के सत्र में भी 14,616 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, लेकिन इनमें से 8104 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी जबकि 6512 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। सायं के सत्र में 55.44 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा दी हैं। उपायुक्त ने बताया कि इस परीक्षा के लिए 48 सेंटर करनाल में बनाए गए थे। इन केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और सायं 3 बजे से 5 बजे तक दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन हुआ है। उपायुक्त ने बताया कि इस परीक्षा के लिए एडीसी डॉ. राहुल रईया को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा को कोऑर्डिनेटर बनाया गया था।
नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंध: डीसी
उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की प्रारंभिक परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर तथा सीसीटीवी कैमरा सुनिश्चित किये गए है। इसके अतिरिक्त पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *