संगत सेवा वैन के यात्रियों के लिए कैपिटल चौक पर शेड, वॉटर कूलर व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी : मंत्री अनिल विज
“सेवा ही सर्वोत्तम साबुन: आत्मा की शुद्धि और कर्जों से मुक्ति का मार्ग” : मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 26 अप्रैल – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि उनका सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है, क्योकि सेवा सिमरन सोसायटी, गुरुद्वारा रेजिमेंट बाजार द्वारा आज कैपिटल चौक से गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब जाने के लिए संगत सेवा फ्री वैन और श्री गुरू नानक की रसोई फ्री लंगर सेवा वैन की शुरूआत की जा रही है।
श्री विज ने यह बात आज कैपिटल चौक पर दोनों निशुल्क सेवा वैन के उद्घाटन अवसर पर मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने फ्री वैन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा फ्री लंगर सेवा वैन के माध्यम से लोगों को अपने हाथों से लंगर परोस कर सेवा की। उन्होंने कहा कि लंगर वैन के माध्यम से कैपिटल चौंक, नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी, रेलवे स्टेशन अम्बाला छावनी, बस स्टैण्ड अम्बाला छावनी व अन्य स्थानों पर जरूरतमंदों को लंगर सेवा दी जाएगी तथा दूसरी वैन के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैपिटल चौक से गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब तक छोड़ा व वहां से लाया जा सकेगा।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैपिटल चौक के निकट लोगों को धूप में खड़े होकर वैन का इंतजार न करना पड़े इसके लिए यहां के बैठने के लिए शेड, बेंच, पंखे, पीने के पानी का कूलर लगाए जाएंगे।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि सेवा सिमरन सोसायटी के इस पुनित कार्य को करने से मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया हैं। इससे जरूरतमंद लोगों को फ्री लंगर सेवा के माध्यम से निशुल्क भोजन उपलब्ध होगा। इसके साथ-साथ संगत सेवा वैन से श्रद्धालुओं को गुरूद्वारा व मंन्दिरों के दर्शन के लिए लाने व ले जाने की फ्री यात्रा सेवा मिलेगी। उन्होंने कहा बहुत सारी संगत श्री पंजोखरा साहिब गुरूद्वारा दर्शन के लिए पैदल जाती है, अपने साधनों से जाती है। इस सुविधा से संगत को श्री पंजोखरा साहिब गुरूद्वारा व जिले के मंन्दिरों व गुरूद्वारों के दर्शन के लिए फ्री वैन सेवा की सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर सेवा सिमरन सोसायटी के प्रधान सरदार ब्रहमजीत सिंह खालसा, सचिव भूपिंद्र सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यअतिथि का यहां पहुंचने पर स्वागत एवं अभिन्नदन किया।
“सेवा ही सर्वोत्तम साबुन: आत्मा की शुद्धि और कर्जों से मुक्ति का मार्ग” : मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि इंसान को अपने तन-मन को धोने के लिए किसी साबुन या पानी की आवश्यकता नहीं होती, सेवा ही तन-मन को धोने का सर्वोत्तम साधन हैं। सेवा से आत्मा शुद्ध होती है, सेवा से व्यक्ति में अच्छे संस्कार आते हैं, सेवा से पूर्व जन्मों के किए गए गलत कार्य भी मिट जाते हैं, सेवा अपने कर्जे उतारने का साधन हैं। हर व्यक्ति पर इस संसार का कोई न कोई कर्ज जरूर चढ़ा हुआ होता हैं, उन कर्जो को उतारने का जो परमात्मा ने रास्ता दिखाया हैं वह सेवा हैं। जैसे किसी ने आपकी मदद कर दी और आप किसी और की मदद कर दों, ये सिद्धांत है। लोग मदद लेने के लिए तो तैयार रहते है लेकिन मदद करने के लिए अपने कदम आगे नहीं बढ़ाते। उनका जीवन हमेशा कड़वाहट भरा हो जाता हैं। जिन्दगी में मिठास लाने के लिए जो समाज व देश व प्राकृति के हमारे उपर कर्जे है, उन्हें सेवा करके उतारा जा सकता है। जो लोग सेवा करते है उनका जीवन रसमय हो जाता हैं, उनके जीवन में मिठास आ जाती हैं, उनकी वाणी में शुद्धता आ जाती हैं, उनकी वाणी में ताकत आ जाती हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मेरे शहर की संस्था सेवा सिमरन सोसायटी कुछ न कुछ लोगों की भलाई के कार्य करती रहती हैं।
इससे पहले सेवा सिमरन सोसायटी के प्रधान सरदार ब्रहमजीत सिंह खालसा ने मुख्यअतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के विकास के लिए अनेकों सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि संगत सेवा वैन प्रत्येक रविवार को कैपिटल चौंक अम्बाला छावनी से पंजोखरा साहिब गुरूद्वारा के लिए चलेगी तथा इसके इलावा अन्य दिनों में संगत के लिए गुरूद्वारा व मन्दिरों के दर्शन हेतू चलेगी।
इस मौके पर सेवा सिमरन सोसायटी के प्रधान सरदार ब्रहमजीत सिंह खालसा, सचिव भूपिंद्र सिंह, नगर परिषद् अध्यक्षा स्वर्ण कौर, केवी सिंह बॉबी, राजा, मंडलाध्यक्ष हर्ष बिन्द्रा, संजीव सोनी, जसबीर सिंह जस्सी, बीएस बिन्द्रा, पार्षद निधि गर्ग, एवी सिंह, सुदर्शन सिंह सहगल, जसमीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतबीर सिंह, महेन्द्र पाल सिंह रैना, दिव्यांश वालिया के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
