अंबाला। रेलवे की लाइफलाइन मानी जाने वाली प्रीमियम ट्रेनें शताब्दी और जनशताब्दी के डिब्बों का कायापलट होने जा रहा है। देश भर में सौ से अधिक शताब्दी और जनशताब्दी पटरी पर दौड़ रही हैं।
अब इन ट्रेनों में यात्रियों को मिल रही सुविधाओं को आठ बिंदुओं पर चेक करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 16 अप्रैल 2026 को रेल मंत्रालय ने देश भर के सभी जोन के महाप्रबंधक को आदेश जारी किए हैं और कहा गया है कि इन ट्रेनों में अधिकारी निरीक्षण कर अपना प्लान तैयार करें कि क्या सुधार किया जा सकता है।
दरअसल सेमी-हाइस्पीड वंदेभारत एक्सप्रेस यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है जबकि इससे पहले शताब्दी एक्सप्रेस यात्री की पहली पंसद थी। वंदेभारत में मिल रही आधुनिक सुविधाओं के बाद अब शताब्दी के पुराने पड़ रहे कोच यात्रियों की पसंद से बाहर हो रहे हैं। इसलिए शताब्दी और जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को भी वंदेभारत एक्सप्रेस की तर्ज पर ही सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया है।
यह दी जाएंगी शताब्दी और जनशताब्दी में सुविधाएं
शताब्दी और जनशताब्दी में यात्रियों को अब आधुनिक सुविधाएं देने की तैयारी है। इसके तहत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, आराम और सेवा स्तर देने के लिए ट्रेनों की स्थिति को दुरुस्त रखना और यात्री इंटरफेस से जुड़े हिस्सों में सुधार करना अनिवार्य होगा।
