*विजडम वर्ल्ड के 24 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 19 ने जेईई एडवांस के लिए किया क्वालीफाई*
*होनहार विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित*
डॉ. राजेश वधवा/ कुरूक्षेत्र।
जेईई मेन्स 2026 के परीक्षा परिणाम में विजडम वर्ल्स स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र गर्विश ने ऑल इंडिया रैंक 268 हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्रोजेक्ट निदेशक विकास गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं कक्षा के उड़ान बैच के 24 विद्यार्थियों ने जेईई मेन की परीक्षा दी थी जिनमें 19 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है।उन्होंने बताया कि गर्विश ने 99.9123703 परसेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया कैटेगरी रैंक 268 हासिल किया है। इसी प्रकार केशव ने 99.7430442 परसेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 4168 हासिल किया है। युद्धवीर ने 99.6718259 परसेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 5372 हासिल किया है। कीर्ति ने 99.4248052 परसेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 9261 रैंक हासिल किया है। हृदयांश ने 99.2905252 परसेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 11424 हासिल किया है। अनिरुद्ध ने 99.2194021 परसेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 12585 हासिल किया है। आकर्ष ने 98.6804142 परसेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 21100 हासिल किया है।तश्मयश्री ने 98.5421499 परसेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 23220 हासिल किया है। शौर्य ने 98.3889824 परसेंटाइल, अनन्या ने 97.2331705 परसेंटाइल, तनिष्का ने 97.1499458 परसेंटाइल, ऋषिका ने 96.3104745 परसेंटाइल, पीयूष ने 95.6478689 परसेंटाइल, आकाश ने 95.6319717 परसेंटाइल, सिदक कौर ने 95.2549331 परसेंटाइल, अंतरा ने 95.1015550 परसेंटाइल रियाना ने 94.7276592 परसेंटाइल, ऋषिता ने 94.3976497 परसेंटाइल, अनमोल ने 93.4123549 परसेंटाइल हासिल किए।बॉक्स*विद्यार्थियों को शिक्षकों ने फूल मालाएं पहनाकर किया सम्मानित*गौरतलब है कि इन सभी विद्यार्थियों को मंच पर उनके शिक्षकों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया गया। विद्यालय परिसर में करतल ध्वनियों के बीच इन होनहार विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।विद्यालय के चेयरमैन हरीश सचदेवा, प्राचार्य संगीता बहल, निदेशक अनीता रावल, विनोद रावल एवं उन्नति सचदेवा, उप प्राचार्या पूनम रावल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
