कुरूक्षेत्र, 19 अप्रैल।
श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कुरुक्षेत्र में अक्षय तृतीया दान दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया ! यह पर्व जैन धर्म के अनुसार एक महत्वपूर्ण पर्व है ! इस दिन जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री आदिनाथ भगवान जी* को राजा श्रेयांस ने इक्षुरस(गन्ने का रस)आहार में दिया। जैन धर्म अनुसार ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्री 1008 भगवान आदिनाथ को 6 मास उपवास के बाद आहार प्राप्त हुआ था !
आज मंदिर जी के बाहर इक्षुरस (गन्ने का रस) का वितरण किया गया ! सभी धर्म प्रेमियों ने इस अवसर को बड़े उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। जैन धर्म के मूल सिद्धांतों जियो और जीने दो, शाकाहार अपनाएं , अहिंसा परमो धर्म:,अपरिग्रह, सदा सत्य बोलो, आदि को पट्टियों द्वारा दर्शाया गया ! इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अधिकांश सदस्य डॉ धर्मचंद, सुशील कुमार , डॉ आर के जैन, विजेंद्र जैन , इंजी ऐ पी जैन, राज सिंह, हिमांशु, प्रदीप, अंकित प्रणय, श्रीमती सरिता जैन, शशि, किरण जैन, , सुमन, जयश्री, पूनम , सीता, नीति , उषा जैन, विनीता उपस्थित रहे।
