परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते करें पूरी, परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
करनाल, 17 अप्रैल।
एडीसी डॉ. राहुल रईया ने कहा कि नीट 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को  किया जाएगा। जिला में परीक्षा के दृष्टिगत 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2732 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।  परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुचारू और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं।
एडीसी डॉ. राहुल रईया शुक्रवार को अपने कार्यालय में नीट 2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक एस. नारायणन ने वीसी के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों के साथ बैठक कर परीक्षा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय तथा बिजली की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों में रैम्प तथा व्हील चेयर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के बाहर सुचारू  ट्रैफिक व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर एक एएसआई सहित चार कांस्टेबल नियुक्त किए जाएं।
बैठक में एसडीएम देवेंद्र शर्मा, डीईओ रोहताश वर्मा, केवीएस से नवनीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *