जिला में गेहूं खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी, गेहूं उठान में तेजी लाने के दिए निर्देश,
करनाल, 15 अप्रैल।
 डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने बुधवार को निसिंग अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद, उठान व्यवस्था और गेट पास प्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों व आढ़तियों से बात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार खरीद सुनिश्चित करने तथा उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने मंडी में पहुंचकर गेहूं की ढेरियों पर नमी मापक यंत्र से नमी की जांच करवाई। इसके साथ ही उन्होंने गेट पास व बायोमेट्रिक प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इसके साथ ही मंडी में इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगाने और इससे संबंधित प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मंडी में उपलब्ध करवाई जा रही मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की और कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की फसल की समय पर खरीद, उठान और भुगतान सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और निर्धारित मानकों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि जिला में गेहूं खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है। किसान अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
इस मौके पर एडीसी डॉ राहुल रईया, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, डीएफएससी मुकेश कुमार, आढ़ती व किसान मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *