-8 एकड़ भूमि में तैयार होने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे शिलान्यास
बाबैन/लाडवा, 10 अप्रैल।
 मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि 11 अप्रैल को सुबह के समय सैनी समाज की तरफ से बाबैन के गांव बरगट में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ हरियाणा सरकार के मंत्रीगण व सांसदगण भाग लेंगे। उन्होंने नागरिकों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
प्रभारी कैलाश सैनी ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सैनी समाज की तरफ से 11 अप्रैल को बाबैन के गांव बरगट में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस जयंती समारोह में समाज के लोग शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। इसके अलावा प्रदेश के मंत्रीगण और सांसदगण भी कार्यक्रम में पहुंचने की सहमति व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने उस समय देश और समाज को जगाने का काम किया था, जब भारत माता गुलामी की बेडिय़ों में जकड़ी हुई थी। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन बाल विवाह को रोकने, विधवा विवाह का समर्थन करने, महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने, छुआछूत को खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने में लगा दिया। उन्होंने कहा कि यहां पर बनने वाली संस्था आने वाले समय में बच्चों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने, समाज में ज्ञान की नई रोशनी जलाने का काम करेगी। शिक्षा ही वह माध्यम है, जो हमारे समाज को सशक्त बना सकती है और एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकती है।
सैनी समाज के अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती समारोह में पहुंचकर महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान का शिलान्यास करेंगे। यह संस्था सैनी समाज की तरफ से 8 एकड़ भूमि में तैयार किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का न्योता दिया।
इस मौके पर मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, नायब सिंह पटाक माजरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *