करनाल, 8 अप्रैल  : एनएसयूआई के स्थापना दिवस के अवसर पर विर्क अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनीत रंधावा ने की। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया।इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंकज गाबा अनहद प्रताप एवं कांग्रेस कमेटी शहरी करनाल के मीडिया इंचार्ज दीपक महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।पंकज गाबा ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान के माध्यम से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। वहीं दीपक महाजन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और 18 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्येक व्यक्ति इसमें भाग लेकर समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभा सकता है। रक्तदान करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है।नवनीत रंधावा ने कहा कि रक्तदान करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और यह समाज सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।इस दौरान शेर सिंह डबरी, ऋषिपाल डबरी ,कपिल ठाकुर, कुलबीर विर्क, रिंकु पुंडरक, सतीश भारद्वाज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर समाज सेवा का संदेश दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *