कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शाहबाद अनाज मंडी का किया निरीक्षण
शाहबाद, 3 अप्रैल।
    हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व सरकार गेहूं की खरीद कार्यों पर कड़ी नजर रख रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार, मंत्री और विधायक किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए नियमित रूप से अनाज मंडियों का दौरा कर रहे हैं। इनमें पोर्टल से संबंधित मुद्दे भी शामिल हैं।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को शाहबाद अनाज मंडी में गेहूं की आवक व उठान कार्य, माल ढुलाई कार्यों और बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा का शाहबाद अनाजमंडी में पहुंचने पर मार्केट कमेटी चेयरमैन करण राज सिंह और उप चेयरमैन त्रिलोचन सिंह ने शॉल देकर सम्मानित किया। इसके बाद कृषि मंत्री ने फसल लेकर मंडी में पहुंचे किसान को भी सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों व एजेंसियों के अधिकारियों को खरीद के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गेहूं खरीद को लेकर बहुत गंभीर है। प्रदेश के मंत्री व विधायक लगातार मंडियों का निरीक्षण भी कर रहे हैं, ताकि किसान को अपनी फसल बेचने में पोर्टल संबंधी या अन्य कोई समस्या न आए।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों से कहा कि किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा और फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों व आढ़तियों से यह भी अपील की कि वे प्रशासन के साथ आपसी सहयोग व तालमेल से फसल के उठान की समस्या को दूर कर सकते हैं। सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मानकों के अनुसार किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मशीनों का उपयोग करके नमी की जांच प्रक्रियाओं की समीक्षा की। उन्होंने किसानों, व्यापारियों और खरीद प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों से भी बातचीत की। राज्य भर में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। गेहूं की आवक को देखते हुए अधिकारियों को खरीद कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। उन्होंने किसानों और कमीशन एजेंटों से सुचारू खरीद और ढुलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय में काम करने का भी आग्रह किया। अनाज मंडी में सुविधाओं पर जोर देते हुए मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनाज मंडियों में पेयजल, स्वच्छता, शौचालय और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने दोहराया कि खरीद सरकारी मानदंडों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *